फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students will show their talent in India-Nepal Friendship Festival

Balrampur News: भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी

Mon, 10 Feb 2025 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Students will show their talent in India-Nepal Friendship Festival
बलरामपुर। माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में देशप्रेम की भावना विकसित करने के उद्देश्य से भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत एमएलके महाविद्यालय में 14 फरवरी को गायन, नृत्य एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के जरिए सीमावर्ती क्षेत्र के युवा एवं विद्यार्थियों के बीच प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा देश प्रेम की भावना काे विकसित करने का काम किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को एसएसबी नौंवी मुख्यालय प्रांगण में 15 फरवरी को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रतियोगिता का नोडल राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा के प्रधानाचार्य आशीष कुमार मौर्य एवं सहनोडल वहीं के सहायक अध्यापक आशीष कुमार वर्मा को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed