{"_id":"5fd78f6b8ebc3e3e80596089","slug":"students-will-get-stipend-after-principal-forwarding-balrampur-news-lko554773867","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्यों के अग्रसारण के बाद विद्यार्थियों को मिलेगा वजीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्यों के अग्रसारण के बाद विद्यार्थियों को मिलेगा वजीफा
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानाचार्यों के अग्रसारण के बाद पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को वजीफा का लाभ मिल सकेगा। वजीफा व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों को अग्रसारित करने की जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार ने प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने सोमवार को बताया कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को वित्तीय वर्ष 2020-21 में वजीफा व शुल्क प्रतिपूर्ति दिलाने की प्रकिया चलाई जा रही है। पिछड़ी छात्र दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए छात्रों ने 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया है।
ऑनलाइन आवेदन को सबमिट करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर तक अंतिम तिथि है। संस्था के तरफ से छात्रों से प्राप्त आवेदन पत्रों को अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर तक तिथि निर्धारित है।
विज्ञापन
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों व प्रधानाचार्यों से छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्रों को समय से अग्रसारित करने की अपील की है। अंतिम तिथि के बाद छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए किसी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।