फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students will become proficient in science and mathematics with portable kit

Balrampur News: पोर्टेबल किट से विज्ञान व गणित में दक्ष होंगे छात्र

Sun, 05 May 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 05 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Students will become proficient in science and mathematics with portable kit
बलरामपुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए किट की मदद से पढ़ाई कराई जाएगी। विद्यालयों को किट के साथ यूजर मैनुअल पुस्तिका भी दी जाएगी। शिक्षकों को किट में उपलब्ध उपकरणों के प्रयोग व शिक्षण कार्य विधि की जानकारी होगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिले के 22 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में करीब 8 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। गणित व विज्ञान विषय की शिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को माइक्रोस्केल किट की मदद से शिक्षित करते हुए निपुण बनाया जाएगा। प्रत्येक किट के साथ पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी सहायता से संबंधित विषय के शिक्षक-शिक्षिकाएं किट में उपलब्ध उपकरणों का प्रयोग करने के विषय को जान सकेंगे। माध्यमिक विद्यालयों में एनसीईआरटी से तैयार पाठ्यक्रम लागू है। विज्ञान वर्ग के मुख्य विषयों गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान को आसान बनाने के लिए गणित और विज्ञान की किट तैयार कराई गई है। जल्द ही कॉलेजो में किट की आपूर्ति करते हुए शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि राजकीय कॉलेजों को किट दी जाएगी। वर्तमान पाठ्यक्रम में गणित और विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा नित नए वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने में यह पोर्टेबल किट काफी मददगार होगी। विज्ञान-गणित किट से प्रायोगिक कार्य करने में सुविधा मिलेगी। इस किट में विज्ञान के गुर रहस्यों को समझाने के सभी उपकरण शामिल है। इससे छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed