{"_id":"64038374ee316e1a8809f374","slug":"students-of-mlk-and-bareilly-college-will-do-research-together-balrampur-news-c-13-1-115719-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एमएलके व बरेली महाविद्यालय के छात्र अब मिलकर करेंगे रिसर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एमएलके व बरेली महाविद्यालय के छात्र अब मिलकर करेंगे रिसर्च
Sat, 04 Mar 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. आरके सिंह ने शोध छात्रों की सुविधा के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ए ग्रेड वाले बरेली महाविद्यालय के साथ समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। अब दोनों महाविद्यालयों के प्रोफेसर रिसर्च करने वाले शोधार्थियों का मार्गदर्शन व ज्ञानवर्धन करेंगे।
प्रो. आरके सिंह ने बताया कि इस समझौते से अनुसंधान कार्य की गुणवत्ता बढ़ने के साथ ही ई-लर्निंग, ई-पुस्तक और शोध पत्र तथा संसाधनों के आदान-प्रदान में आसानी होगी। प्रयोगात्मक ज्ञान के विस्तार के लिए छात्रों और शिक्षकों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। विभिन्न शैक्षणिक स्तरों पर छात्रों के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग के जरिए भविष्य बेहतर बनाने का अवसर प्राप्त होगा।
एमओयू पर हस्ताक्षर के समय बरेली कॉलेज के रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. शचि मित्तल व प्राणि विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. केके सक्सेना भी मौजूद रहे। इस सराहनीय पहल पर एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय, प्रो. तबस्सुम फरखी, प्रो. मोहिउद्दीन अंसारी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ सद्गुरु प्रकाश आदि ने हर्ष जताया है।