{"_id":"67ab7216a8d69b6ee4046166","slug":"students-mesmerized-with-their-cultural-presentations-balrampur-news-c-99-1-slko1019-120777-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
विज्ञापन
बलरामपुर के आदर्श कंपोजिट विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।-स्रोत: विभा
बलरामपुर। कंपोजिट विद्यालय आदर्श में मंगलवार को शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों तथा आउट ऑफ स्कूल के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राम चंद्र मौर्य, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडे, जिला समन्वयक एमडीएम फिरोज अहमद एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ताहिरा खातून ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। छात्रा रिफा खान व सोनी शर्मा ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुति किया। राज्य संदर्भ समूह के सदस्य महमूदुल हक ने विभाग द्वारा दी जा रही डीबीटी, निशुल्क पुस्तक व खेलकूद सामग्री आदि सुविधाओं के बारे में चर्चा करते हुए अभिभावकों को प्रेरित किया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक सलमा खान ने बताया कि ऐसे बच्चे जो किन्हीं कारणवश विद्यालय में प्रवेश नहीं ले पाए अथवा बीच में ही शिक्षा से विमुख हो गए उन बच्चों को चिन्हित करते हुए विद्यालय में प्रवेश देकर ब्रिज कोर्स के माध्यम से शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान आउट ऑफ स्कूल बच्चों में सर्वाधिक उपस्थिति वाले तन्नू, इरम फातिमा, सफरीन, मनीषा, लक्की, रोशनी, मरियम, आफताब, कुमकुम व सकीना को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ-साथ इन बच्चों के अभिभावकों हरि राम चौधरी, संजीव कुमार सिंह, अजमेरुन निशा व शिल्पा देवी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वंदना सिंह, शिल्पी श्रीवास्तव, विनीता सरोज व रीता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
वार्षिकोत्सव के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कक्षा 2 के सुनील प्रथम, कक्षा 4 के मौसम द्वितीय और कक्षा 4 के आकाश तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कक्षा तीन की अल्फीदा प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और कक्षा 4 की सफ़ीना तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में कक्षा 5 के हिमांशु वर्मा प्रथम, कक्षा 4 के हिमांशु सोनकर द्वितीय और कक्षा 5 के जीशान तृतीय स्थान पर रहे। बालिका संवर्ग में कक्षा 5 की मैनाज प्रथम, मरियम द्वितीय, कामिनी तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक वर्ग में 100 मीटर बालक वर्ग में कक्षा 8 के आदर्श प्रथम, कक्षा 8 के दीपक द्वितीय और कक्षा 6 के मुहीद तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर बालक संवर्ग में कक्षा 8 के श्लोक, गणेश द्वितीय तथा सुधांशु तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कक्षा 8 की इकरा प्रथम, सोनी द्वितीय और कक्षा 6 की मानसी तृतीय स्थान पर रहीं।