फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students displayed 41 models

विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए 41 मॉडल

Fri, 31 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Students displayed 41 models
बलरामपुर। नगर के मॉडर्न इंटर कॉलेज में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी 41 मॉडल प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ एमएलके पीजी कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता डॉ. जीपी तिवारी एवं डॉ. पीके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसमें बच्चों ने जैव विविधता, सेटेलाइट, अंतरिक्ष, पर्यावरण संरक्षण, परिवहन, ओजोन परत, प्रदूषण नियंत्रण व विद्युत तकनीकी में विकास सहित कुल 41 मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

निर्णायकों ने जूनियर वर्ग में आशुतोष मिश्र को प्रथम, पलक दुबे को द्वितीय तथा अमृतांशी पांडेय और श्रेया दुबे को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान दिया। सीनियर वर्ग में हर्षिता गुप्ता ने प्रथम, राजन तिवारी ने द्वितीय व साध्वी तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागी 19 जनवरी को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक जितेंद्र सिंह तोमर ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानाचार्य हेमंत कुमार तिवारी, डॉ. शुचिता चौहान, भुनेश्वर पांडेय, एसपी शुक्ला, जेपी शुक्ला व टीएन मिश्रा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed