{"_id":"5dbb1e628ebc3e014c4b7c2b","slug":"strict-action-will-be-taken-on-the-plight-of-health-services-balrampur-news-lko4896849141","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में गुरुवार को डीएम कृष्णा करुणेश ने चेतावनी दी है। मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टॉफ को जिले के सभी लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने बैठक में वेक्टर जनित रोग मलेरिया, दिमागी बुखार, डेंगू, कालाजार, चिकनगुनिया व फाइलेरिया आदि का इलाज कराने के संबंध में समीक्षा की। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह को बीएचएनडी के माध्यम से संचारी रोगों व दिमागी बुखार का सघन प्रचार-प्रसार कराकर टीकाकरण कराने, डीपीआरओ नरेश चंद्र को ग्राम स्तर पर प्रधानों को टीकाकरण अभियान में जोड़ने, डीपीओ केएम पांडेय को एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बनाने, प्रत्येक ब्लॉक में 10-10 आशा बहुओं की सूची तैयार करके बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत करने एवं खराब कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी के चिकित्साधिकारियों को अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण बनाने का निर्देश दिया गया। सभी चिकित्सकों को स्वास्थ्य केंद्रों पर न बैठने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों के वित्तीय व्यय, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, हौसला साझेदारी, कायाकल्प, आशा योजना, आशा भुगतान, नियमित टीकाकरण, प्रधानमंत्री वंदन योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, किशोर/किशोरी स्वास्थ्य, सुरक्षा, संचारी रोग व टीबी आदि की डीएम ने गहन समीक्षा कर मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टॉफ को निर्देश दिया।
जिला मेमोरियल अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र पर पांच साल तक के बच्चों के कुपोषण की मुफ्त इलाज कराने की अपील की गई। गोल्डन कार्ड का शत-प्रतिशत वितरण कराने का निर्देश दिया गया है। बैठक में अपर सीएमओ डॉ. एके सिंहल, डॉ. एके पांडेय, सीएमएस डॉ. सीपी मिश्र, सीएमएस डॉ. एसएचएम जैदी व मलेरिया अधिकारी मंजूला आनंद आदि मौजूद रहे।