{"_id":"619d202fbb115f2af2638b36","slug":"strict-action-will-be-taken-on-negligence-in-paddy-purchase-balrampur-news-lko6057811107","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
बलरामपुर। धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम श्रुति ने मंगलवार को धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर अफसरों व कर्मियों को चेतावनी दी। मंडी समिति के दो और पीसीएफ के एक अतिरिक्त क्रय केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया है।
डीएम ने पीसीएफ के क्रय केंद्र लालपुर फगुइया का औचक निरीक्षण कर धान खरीद का जायजा लिया। केंद्र प्रभारी को डीएम ने निर्देश दिया कि धान खरीद में कोई लापरवाही न बरतें। लापरवाही की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने धान खरीद के बारे में डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी से जानकारी हासिल की।
डिप्टी आरएमओ ने डीएम से बताया कि पांच क्रय एजेंसियां जिले के 36 क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी कर रही हैं। सभी क्रय एजेंसियों ने जिले के 437 किसानों से पांच करोड़ 17 लाख 67 हजार रुपये में 12.77 प्रतिशत के साथ 2668.400 मीट्रिक टन धान खरीदा है।
विज्ञापन
खरीदे गए धान का 136 किसानों को एक करोड़ 48 लाख 46 हजार रुपये का क्रय एजेंसियों ने भुगतान कर दिया है। बाकी बचे 301 किसानों को शीघ्र ही आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक खातों में तीन करोड़ 69 लाख 20 हजार रुपये का क्रय एजेंसियां भुगतान कर देंगी।
मंडी समिति के दो नए क्रय केंद्रों पर एक हजार एमटी धान खरीद की जाएगी। खाद्य विभाग ने आठ क्रय केंद्रों पर तीन हजार की तुलना में 107 किसानों से 611 मीट्रिक टन, पीसीएफ ने 13 क्रय केंद्रों पर आठ हजार की तुलना में 112 किसानों से 688.78 मीट्रिक टन, यूपीएसएस ने 12 क्रय केंद्रों पर 8500 की तुलना में 204 किसानों से 1307.22 मीट्रिक टन और खाद्य विभाग ने एक क्रय केंद्र पर 14 किसानों से 400 की तुलना में 61.40 मीट्रिक टन धान की खरीद कर ली है।
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में किसानों से कॉमन धान 1940 रुपये और ग्रेड-ए धान 1960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों से धान की खरीद की जा रही है।