फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Stray animals become enemies of life, department silent

Balrampur News: छुट्टा जानवर बने जान का दुश्मन, विभाग मौन

Sat, 09 Nov 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 09 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Stray animals become enemies of life, department silent
बलरामपुर। शहर से लेकर गांव तक गोआश्रय स्थल बनाए गए हैं, ताकि छुट्टा गोवंश सड़कों पर न घूमें। इसके बावजूद छुट्टा पशु गली-मोहल्लों में घूम रहे हैं। छुट्टा मवेशियों के चलते आए दिन लोग अपनी जान तक गंवा रहे हैं। छुट्टा गोवंश को पकड़ने का अभियान कागजों में ही सिमट कर रह गया है।
विज्ञापन


शहर से लेकर गांवों की गलियों में घूमते आवारा पशुओं का मुद्दा आए दिन भारतीय किसान यूनियन और अन्य लोगों द्वारा उठाया जाता रहा है। सारे छुट्टा पशु गोआश्रय स्थलों में भेज दिए गए हैं। पिछले माह शासन ने भी बेसहारा पशुओं को पकड़ने के आदेश जारी किए थे। इन आदेशों का भी जिले के जिम्मेदारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वीआईपी मूवमेंट होने पर विभाग की नींद खुलती है और निर्धारित रूट पर छुट्टा मवेशियों को पकड़वाने का अभियान चलाया जाता है। सोमवार को दीवानी न्यायालय के सामने छुट्टा मवेशियों ने वादकारियों को दौड़ा लिया। न्यायालय पर आए वादकारी प्रभूदयाल, संतोष कुमार, राजेंद्र व मेहताब आदि का कहना है कि गोवंशों के संरक्षण के लिए शासन की तरफ से करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद आए दिन घटनाएं होने के बाद भी विभाग छुट्टा मवेशियों के प्रति कतई गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


मवेशियों के हमले में कईयों ने गंवाई जान
29 मार्च 2024 को तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लालनगर सिपहिया में एक दस वर्षीय बालक मोहर्रम अली (10) को सांड़ ने घर के सामने ही पटक- पटक कर मार डाला।

21 अगस्त 2024 माह में तुलसीपुर हर्रैया रोड पर खैरी गांव के पास बाइक सवार शिव रतन (30) को छुट्टा मवेशी से टकरा गया। सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जुलाई 2019 माह में हरैया सतघरवा के ग्राम भुजेहरा लछुवापुर में नित्यकर्म करने गए झनकने पर छुट्टा जानवर ने हमला कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
चलाया जाएगा अभियान

छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शीघ्र ही दोबारा अभियान चलाकर उन्हें पकड़वाया जाएगा।
डॉ. श्याम नगीना राम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed