फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Storks arrived in Keravgarh village, people are excited

Balrampur News: केरावगढ़ गांव में पहुंचे सारस, लोगों में उत्साह

Mon, 27 Jan 2025 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Storks arrived in Keravgarh village, people are excited
बलरामपुर के केरावगढ़ गांव के पास मौजूद सारस।-स्रोत: सर्वेश सिंह
बलरामपुर। प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस (क्रेन) जिले में बड़ी संख्या दिखाई दिए। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के केरावगढ़ तालाब के पास खेत में लंबे समय बाद सामान्य रूप से खेतों में विचरण करते सारस पक्षी दिखाई दिए। उनके चित्रों को ग्रामीणों ने मोबाइल फोन में कैद भी किया। राज्य पक्षी की आहट से सुखद संदेश मिला है।
विज्ञापन

केरावगढ़ गांव के बलवीर सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में सारस कई साल के बाद देखे गए हैं। पर्यावरण के जानकार डॉ. नागेंद्र सिंह कहते हैं कि इस समय अनुकूल वातावरण मिल रहा है। ये विभिन्न प्रकार का भोजन ग्रहण करते हैं। मौसम और अपनी पोषक आवश्यकताओं के अनुसार अपना आहार बदलते हैं। कहा कि गेहूं की फसल लगी है, पक्षियों को आहार भी मिलने की उम्मीद है। डीएफओ एम. सेम्मारन ने बताया कि मौसम का असर है, पक्षियों के लिए यह क्षेत्र काफी उपयोगी है। उन्हें भोजन और अनुकूल वातावरण मिलता है। कहा कि सारस आने की जानकारी पर सूचना एकत्र कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed