फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Stones are raining on vehicles next to the police station on the highway

हाईवे पर थाने के बगल गाड़ियों पर बरस रहे पत्थर

Sun, 17 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Stones are raining on vehicles next to the police station on the highway
बलरामपुर। बहराइच जाने वाले नेशनल हाईवे पर देहात कोतवाली के बगल अज्ञात बदमाश रात में गुजरने वाले वाहनों पर पत्थर बरसा रहे हैं। शनिवार मध्यरात्रि इसी घटना में नानपारा बहराइच की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए परिजन बहराइच ले गए है।
विज्ञापन

नगर के अस्पताल वार्ड निकट नगर पालिका निवासी गुलाम वारिस ने बताया कि शनिवार रात उनके यहां शादी का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में नानपारा बहराइच निवासी उनके रिश्तेदार सारिफ हुसैन अपनी पत्नी इकरा हुसैन के साथ आए थे। रात में 11.30 बजे यह लोग वापस जा रहे थे।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के पास अचानक किसी बदमाश ने उनकी गाड़ी पर पत्थर मार दिया। पत्थर गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए इकरा के चेहरे पर जा लगा। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इकरा को परिजन इलाज के लिए लखनऊ ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बीते 12 अक्टूबर की रात नगर के ही चालक शिवगोपाल श्रीवास्तव की गाड़ी पर भी पत्थर फेंका गया था। शिव गोपाल ने भी पुलिस से शिकायत की थी। कोतवाली के बगल हो रही इस तरह की घटना से लोगों में भय व्याप्त है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की छानबीन कर शीघ्र ही आरोपी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed