{"_id":"6403882d67a8cb68500ca5a6","slug":"stay-away-from-electrical-appliances-while-playing-holi-balrampur-news-c-13-1-115137-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रंग डालते समय विद्युत उपकरणों से रहें दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रंग डालते समय विद्युत उपकरणों से रहें दूर
Sat, 04 Mar 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। होली आपसी एकता व भाईचारे का त्योहार है। त्योहार में किसी भी तरह की अनहोनी न हो, इसका ख्याल रखें। रंग खेलते समय विद्युत उपकरणों से दूर रहें। जरा सी लापरवाही होली की खुशियों पर ग्रहण लगा सकती है। ये बातें अधिशासी अभियंता विद्युत बालकृष्ण ने होली को लेकर आम जनमानस से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि घरों से बाहर निकलकर मुख्य मार्गों तथा गली-मोहल्लों में टोलियां रंग खेलने के लिए निकलती हैं। रंग खेलने के दौरान लोग पिचकारी, बाल्टी व डिब्बों से रंग व पानी एक-दूसरे पर फेंकते हैं। रंग या पानी फेंकते समय इस बात का ध्यान रखें कि बिजली के तार, खंभे या ट्रांसफार्मर पर न पड़ने पाए। इससे हादसा हो सकता है। हादसे से बचने के लिए विद्युत तार से दूरी बनाए रखें। यदि कहीं विद्युत तार टूटा हो तो उसके पास न जाएं। तार टूटने अथवा विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना संबंधित उपकेंद्र अथवा मोबाइल नंबर 9415901535 व टोल फ्री नंबर 1912 पर दें।