{"_id":"69667fd286b28b0f31025fd3","slug":"start-the-construction-of-jharkhandi-overbridge-soon-balrampur-news-c-99-1-slko1019-140678-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: झारखंडी ओवरब्रिज का जल्द शुरू कराएं निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: झारखंडी ओवरब्रिज का जल्द शुरू कराएं निर्माण
Tue, 13 Jan 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्य अभियंता से मुलाकात करते विधायक पल्टूराम।
बलरामपुर। सदर विधायक पल्टूराम ने मंगलवार को लखनऊ स्थित निर्माण भवन में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता इं. अशोक कुमार दूबे से मुलाकात की। उन्होंने नगर के झारखंडी ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की।
विधायक ने प्रमुख अभियंता को सौंपे गए मांगपत्र में कहा है कि ओवरब्रिज के निर्माण से यातायात व्यवस्था सुगम होगी। परियोजना से संबंधित सभी औपचारिकताएं जिलाधिकारी बलरामपुर एवं उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा पूरी की जा चुकी हैं। भूमि उपलब्धता, तकनीकी परीक्षण की प्रक्रिया भी पूर्ण होने की जानकारी दी। प्रमुख अभियंता ने कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर कार्रवाई तेज की जाएगी। ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।