फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Start of giving free ration to 3.44 lakh cardholders

3.44 लाख कार्डधारकों को निशुल्क राशन देने की शुरुआत

Sun, 12 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Start of giving free ration to 3.44 lakh cardholders
बलरामपुर। जिले के 3,43,732 कार्डधारकों को निशुल्क राशन देने की शुरुआत रविवार से कर दी गई है। जिले के सभी 850 कोटे की दुकानों पर राशन वितरण की प्रक्रिया चालू हो गई है। गेहूं, चावल के साथ-साथ सभी कार्डधारकों को तेल, नमक व चना भी मुफ्त में दिया जाएगा।
विज्ञापन

मार्च 2022 तक प्रदेश सरकार की तरफ से जिले के सभी कार्डधारकों को कोटे की दुकानों से सामान मिलेंगे। राज्य मंत्री पल्टूराम के साथ-साथ तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने भी वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने भगवतीगंज व विशुनीपुर में कोटे की दुकानों से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निशुल्क राशन वितरण का शुभारंभ किया। राज्य मंत्री ने अधिकारियों को समय से सभी कार्डधारकों को प्रदेश सरकार की तरफ से दी जा रही राशन वितरण योजना लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से सभी कार्डधारकों को गेहूं व चावल के साथ एक किलोग्राम चना, एक लीटर तेल व एक किलोग्राम नमक मार्च 2022 तक निशुल्क दिया जाएगा। राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने कोरोना संक्रमण काल से ही पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारकों को निशुल्क राशन का इंतजाम कराया है।
राशन वितरण के दौरान पंकज गुप्ता व विशुनीपुर ग्राम प्रधान महेश मिश्र ने सरकार की तरफ से किए गए प्रयास की सराहना की। पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान वर्मा ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 3,20,705 व नगर क्षेत्र में 23027 राशन कार्डधारक हैं जिन्हें मार्च 2022 तक निशुल्क राशन मिलेगा।
वितरण में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राकेश ऋषभ, कृष्ण कुमार तिवारी, अवधेश कुमार पांडेय, शिव कुमार वर्मा व उपेंद्र कुमार गौतम आदि ने सराहनीय योगदान दिया। तुलसीपुर विधायक ने नगर में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया।
वितरण के दौरान भाजपा जिला महामंत्री विशुन देव गुप्ता, बनारसी लाल, बृज गोपाल पांडेय, सभासद भोला सोनी व संतोष आदि मौजूद रहे। पचपेड़वा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बनघुसरी में कोटेदार फहीम अहमद ने 35 कार्डधारकों को निशुल्क राशन वितरित किया।

रमवापुर के कोटेदार रामजस ने भी 20 कार्डधारकों को निशुल्क राशन बांटा। जिले के सभी नौ ब्लॉकों व नगर निकायों में राशन वितरण की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने नगर में कोटे की दुकान से राशन वितरण की प्रक्रिया शुरु कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed