फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Start of assessment work with 300 answer sheets

300 उत्तर पुस्तिकाओं के साथ मूल्यांकन कार्य का आगाज

Mon, 16 Mar 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Start of assessment work with 300 answer sheets
बलरामपुर। एमपीपी इंटर कॉलेज सभागार में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के डिप्टी हेड व परीक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र के नियंत्रक/डीआईओएस महेन्द्र कुमार कन्नौजिया ने सभी डिप्टी हेड व परीक्षकों को शासन के फरमान के बारे में अवगत कराया। कहा कि प्रतिदिन हाईस्कूल के परीक्षकों को 50-50 और इंटरमीडिएट के परीक्षकों को 45-45 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा करना होगा। प्रयागराज बोर्ड की तरफ से जारी किए नियमों का अनुपालन करना अनिवार्य है। 300 उत्तर पुस्तिकाओं के साथ मूल्यांकन कार्य का आगाज हुआ।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कुछ गाइड लाइन तय किए हैं। गाइड लाइन में दो परीक्षक के बीच न्यूनतम एक मीटर की दूरी, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, शौचालयों की नियमित साफ सफाई, सभी परीक्षकों की कुर्सियों, मेजों तथा कमरों के खिड़की दरवाजे की नियमित साफ सफाई, परीक्षक के हाथ धोने के लिए साबुन और सेनेटाइजर की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

एपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य/मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन जीपी तिवारी ने कहा कि 78 डिप्टी हेड की निगरानी में मूल्यांकन कार्य किए जाएंगे। हाल सहित 21 कमरों में मूल्यांकन कार्य करने का इंतजाम किया गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा प्रयागराज की तरफ से बलरामपुर जिले में विभिन्न विषयों के हाईस्कूल की 01 लाख 41 हजार 239 और इंटरमीडिएट की 62 हजार 232 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य के लिए भेजा गया है। मुख्य कोठारी सुरेश कुमार, कोठारी राम आशीष वरुण, मदन लाल व रमेश चंद्रा डिप्टी हेडों को उत्तर पुस्तिकाएं कोठारों से उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल के विभिन्न विषयों के उत्तर पुस्तिकाओं का 55 डिप्टी हेड की निगरानी में 504 परीक्षकों और इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों के उत्तर पुस्तिकाओं का 23 डिप्टी हेड की निगरानी में 211 परीक्षकों से 26 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा कराया जाएगा। पहले दिन प्रशिक्षण में पहुंचे डिप्टी हेड की तरफ से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 300 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई हैं। डॉ. चंदन पांडेय व विनय मोहन त्रिपाठी ने भी डिप्टी हेड व परीक्षकों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed