फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Star Eleven Balrampur and Ashwini Sports Karnataka in the final

Balrampur News: स्टार इलेवन बलरामपुर व अश्विनी स्पोर्ट्स कर्नाटक फाइनल में

Mon, 22 Dec 2025 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Star Eleven Balrampur and Ashwini Sports Karnataka in the final
एमएलके पीजी कॉलेज में हॉकी खेलते ​खिलाड़ी ।-स्रोत: महाविद्यालय
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में सोमवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। सडेन डेथ के जरिये अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक एवं स्टार इलेवन बलरामपुर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शानदार खेल का प्रदर्शन करने पर कर्नाटक के गोलकीपर आकाश एवं बलरामपुर के खिलाड़ी राजन गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक एवं नागपुर हॉकी अकादमी नागपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने गोल करने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन मैच के अंत तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी। मैच बराबरी पर होने के कारण सडेन डेथ के जरिये निर्णय हुआ। सडेन डेथ में अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक की टीम ने 2-1 गोल से मैच जीत लिया। अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक के गोलकीपर आकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी करमपुर गाजीपुर एवं स्टार इलेवन बलरामपुर की टीमों के बीच खेला गया। मैच के दूसरे मिनट में मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी के खिलाड़ी त्रिलोकी वेनवंशी ने पेनाल्टी काॅर्नर से गोल करके अपने टीम का खाता खोला। छठे एवं आठवें मिनट में स्टार इलेवन के खिलाड़ी राजन गुप्ता ने मैदानी गोल करके अपने टीम को बढ़त दिला दी। 19वें मिनट में मेघबरन सिंह अकादमी के त्रिलोकी वेनवंशी ने एकबार फिर पेनाल्टी काॅर्नर से गोल करके बराबरी कर ली। 32वें मिनट में मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी ने बृजेश यादव के मैदानी गोल से बढ़त बना ली। 38वें मिनट में स्टार इलेवन के विशाल सिंह ने पेनाल्टी काॅर्नर से गोल करके टीम को बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के 43वें मिनट में मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी के रवि राजभर ने पेनाल्टी काॅर्नर से गोल करके बढ़त बनाई। इसके बाद मैच के 45वें मिनट में स्टार इलेवन बलरामपुर के विशाल सिंह ने पेनाल्टी काॅर्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को एकबार फिर बराबरी पर ला दिया। मैच के अंत तक दोनों टीमें 4-4 गोल की बराबरी पर रहीं, जिसके चलते सडेन डेथ के जरिये मैच का निर्णय हुआ। सडेन डेथ में स्टार इलेवन बलरामपुर की टीम ने 5-4 गोल से जीत दर्ज की। स्टार इलेवन के खिलाड़ी राजन गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह, आयोजन समिति के सचिव डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. बीएल गुप्त, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. अरविंद द्विवेदी, डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र, डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, डॉ. पंकज गुप्त एवं डॉ. राजन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed