{"_id":"5e8deb308ebc3e77b1074fe5","slug":"ssc-group-in-collaboration-with-amar-ujala-provided-food-to-the-needy-balrampur-news-lko516940862","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के सहयोग से एसएससी ग्रुप ने जरूरतमंदों को कराया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के सहयोग से एसएससी ग्रुप ने जरूरतमंदों को कराया भोजन
विज्ञापन
बलरामपुर के ग्रामीण क्षेत्र में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जरूरतमंदों को दिया गया लंच पैकेट।
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से एसएससी ग्रुप आफ कंपनीज के कर्मवीरों ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी नगर के सभी वॉर्डों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 550 जरूरतमंदों को लंच पैकेट वितरित किया। पहलवारा स्थित वन इंडिया मार्ट के रेस्टोरेंट में बना पैकेट वितरित करते हुए लोगों को सामाजिक दूरी व कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया।
कंपनी के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू सिंह ने कहा कि लॉकडाउन की इस घड़ी में जरूरतमंदों की सेवा नारायण सेवा से कम नहीं है। मेरा कारोबार तो लखनऊ में फैला है लेकिन मैं बलरामपुर की धरती का पुत्र हूं और यहां के जरूरतमंदों की सेवा मेरा परमकर्त्तव्य है। संकट की इस घड़ी में देश का एक बड़ा तबका रोजगारविहीन हो गया है। डेली कमाई कर परिवार का भरण पोषण करने वाले काफी परेशान हैं।
बुधवार को मीडिया प्रभारी डीपी सिंह वैश्य, शिव गिरि, जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह पिंकी, डॉ. तुलशीश दूबे, सभासद विनोद गिरि, राघवेंद्रकांत सिंह मंटू, झूमा सिंह, सुरेश गुप्ता, विनोद गिरि, करुणेश सिंह कक्कू, अंशू मिश्रा, सुभाष पाठक, अनिल सिंह मामा, अटल शर्मा, रवीन्द्र गुप्ता, गोविंद सिंह व मनीष सिंह आदि कर्मवीरों ने तैयार किए गए 550 लंच पैकेट नगर के सभी 25 वॉर्डों में जरूरतमंदों के साथ-साथ आस पास के गांवों में रहने वाले जरूरतमंदों को वितरित किया।
विज्ञापन
धीरू सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले के तुलसीपुर तहसील में भी जरूरतमंदों को राशन आदि वितरित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे सहयोगी संकट की इस घड़ी में हमेशा जरूरतमंदों की मदद को तैयार हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि लॉकडाउन के दौरान घरों में रहे सुरक्षित रहें। दिन में कम से कम 10 बार हाथ धोएं। घरों में साफ सफाई के साथ स्वच्छ कपड़े पहने। बिना काम के न तो बाहर निकले और न ही यात्रा करें। हमारा और आपका धैर्य हमें कोरोना से जीत जरूर दिलाएगा।