{"_id":"652d7970646bf73c060531e6","slug":"sports-fields-will-be-built-to-promote-sports-balrampur-news-c-99-1-brp1003-3729-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे खेल मैदान
Mon, 16 Oct 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण स्तर पर खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान बनाए जाने की योजना है। इस पर आने वाले खर्च को मनरेगा मद से वहन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनने से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास कर अपनी प्रतिभा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का मौका मिलेगा।
प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की कवायद में जुटी है। इसके चलते खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए शहर जैसी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए गांव स्तर पर ही खेल मैदान विकसित कराने का कार्य भी हो रहा है ताकि खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखा सके।
उपायुक्त श्रम रोजगार सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि गांवों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए जिले की 793 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाए जाने हैं। इसके लिए मनरेगा से बजट खर्च होगा। फिलहाल चालू वित्तीय वर्ष में खेल मैदान बनाने के लिए 80 गांव चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 48 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान के निर्माण का काम चल रहा है। यह खेल मैदान एथलेटिक्स से जुड़े खेलों के अभ्यास के लिए जरूरी सभी संसाधनों से लैस होंगे।