फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sports banks will be prepared for sports events in schools

Balrampur News: विद्यालयों में खेल आयोजनों के लिए तैयार होंगे स्पोर्ट्स बैंक

Fri, 02 May 2025 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Sports banks will be prepared for sports events in schools
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताएं गर्मी की छुट्टियों के बाद शुरू होंगी। सभी विद्यालयों को खेल सामग्री खरीदने के लिए बजट भी मिलेगा। प्राथमिक विद्यालय को पांच हजार व उच्च प्राथमिक विद्यालय को दस हजार रुपये की धनराशि मिलेगी। फिलहाल बीते वित्तीय वर्ष में बजट मिला था, जिससे विद्यालयों में स्पोर्ट्स बैंक स्थापित किया जा चुका है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की शारीरिक कार्यकुशलता के लिए क्रीड़ा प्रतियोगिताएं जुलाई से नवंबर तक कराई जाएंगी। खेल व सांस्कृतिक आयोजन में एथलेटिक्स, कुश्ती, वाॅलीबाॅल, खो-खो, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक, व्यायाम व विशेष प्रदर्शन, योगा, जूडो, बास्केटबाॅल, फुटबाॅल, क्रिकेट, कबड्डी, हाॅकी, हैंडबाॅल, बैडमिंटन, लोकगीत, लोकनृत्य और एकांकी जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय से न्याय पंचायत स्तर तक की खेलकूद प्रतियोगिताएं एक अगस्त तक पूरी होंगी और विकास खंड स्तर पर सितंबर के पहले सप्ताह तक फिर इसके बाद जिला स्तर पर अक्तूबर के पहले सप्ताह तक व मंडल स्तर पर प्रतियोगिताएं नवंबर के पहले सप्ताह तक होंगी।
विज्ञापन

बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि गर्मी को देखते हुए अभी आउटडोर प्रतियोगिताएं नहीं कराई जा रहीं हैं। गर्मी की छुट्टियों के बाद आयोजन होंगे। सभी प्रधानाध्यापकों को विभिन्न खेलों के लिए बच्चों का चयन करके उन्हें तैयार कराने की जिम्मेदारी दी गई है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के प्रत्येक विद्यार्थी को किसी न किसी खेल में प्रतिभाग कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि हर विद्यार्थी को खेलने का समान अवसर भी मिले। सामूहिक खेल से विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्तर पर मजबूती प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed