फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   sports

स्पोर्टस स्टेडियम से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sat, 26 Feb 2022 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
sports
बलरामपुर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम से दो मार्च को 1857 पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम की बाउंड्री के बगल बड़ा परेड ग्राउंड में खड़े वाहनों से पोलिंग पार्टियों को चारों विधानसभाओं के मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया जाएगा। रात में मतदेय स्थलों पर ठहरने के बाद तीन मार्च को सुबह सात से सायं छह बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराएंगी। स्टेडियम में पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर आरओ व एआरओ को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराना होगा।
विज्ञापन

यह बातें डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल स्पोर्ट्स स्टेडियम व बड़ा परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेते हुए कही। उन्होने कहा कि दो मार्च से पहले स्पोर्टस स्टेडियम व बड़ा परेड ग्राउंड में पोलिंग पार्टियों के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराएं। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त न पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने टेंट, पंडाल व बैरिकेडिंग आदि का समय से इंतजाम कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए एंट्री प्वाइंट, एग्जिट प्वाइंट व वाहनों के लिए बनाए गए पार्किंग स्थल पर विधानसभावार वाहनों को सुव्यवस्थित रुप से खड़ा कराए जाने का निर्देश दिया। औचक निरीक्षण के दौरान मौके पर सीडीओ रिया केजरीवाल, एडीएम राम अभिलाष, एआरटीओ अरविन्द यादव सहित चारों विधानसभाओं के आरओ व एआरओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed