{"_id":"65073e662c1a6570ba0e1565","slug":"specialist-doctors-treated-2595-patients-in-the-health-fair-balrampur-news-c-99-1-slko1018-2811-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया 2,595 मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया 2,595 मरीजों का इलाज
Sun, 17 Sep 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई में मरीजाें की जांच करते चिकित्सक।
बलरामपुर। आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत रविवार को नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्राें सहित 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने 2,595 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन अधीक्षक डॉ. अनुराग पांडेय ने किया। डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. तारिक सिद्दीकी, डॉ. मनीष श्रीवास्तव व डॉ. केके शुक्ल आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया। श्रीदत्तगंज में 152 मरीज, पीएचसी महदेइया में 90 प पीएचसी पुरैना वाजिद में 33 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, बुखार व हड्डी रोग से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। टीबी के तीन मरीज चिह्नित किए गए, जिन्हें आवश्यक दवा दी गई। मेले में 17 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। मेले के आयोजन में बीपीएम आशुतोष शुक्ल व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह आदि सराहनीय योगदान रहा।
सीएचसी उतरौला में आयुष्मान मेले का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। सीएचसी व संबंधित पीएचसी में आए 110 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। मेले में डॉ. अंजुम फातिमा, डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. विनय गुप्त व डॉ. संजय कुमार आदि ने मरीजों का परीक्षण किया। सीएचसी गैसड़ी में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ अधीक्षक अरविंद कुमार ने किया। यहां पर कुल 116 मरीजों का इलाज किया गया। सर्वर डाउन होने के कारण यहां पर आयुष्मान कार्ड का वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
सीएचसी सादुल्लाहनगर में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ अधीक्षक उत्कर्ष मिश्र ने किया। डॉ. विकास सिंह व डॉ. माही कीर्ति ने 70 मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरित की। सीएचसी पचपेड़वा में आयुष्मान मेले का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सारिका साहू, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण कुमार यादव व डेंटल सर्जन डॉ. मसूद अहमद के अलावा डॉ. सुल्तान व डॉ. राजेश कुमार आदि ने 25 मरीजों की जांच कर दवा दी।
पिपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 12 बजे तक 16 मरीज देखे गए थे। इनमें बुखार, पेट दर्द और खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। पीएचसी नंदमहरा में डॉ. वसीम खान ने 19 मरीजों का उपचार किया। पीएचसी मथुरा बाजार में डॉ. राजेश शुक्ल ने 78 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया। इसी तरह जिले के अन्य सीएचसी व पीएचसी में भी स्वास्थ्य मेला आयोजित कर मरीजों का उपचार किया गया।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि नौ सीएचसी पर आयोजित आयुष्मान भव: मेले में 1,302 मरीजों का उपचार किया गया। जबकि 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आयुष्मान भव: व मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1,293 मरीजों का इलाज हुआ। इस तरह जिले में कुल 2595 मरीजों का इलाज किया गया।