Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Specialist doctors from Kashmir and MP will examine the patients' health

Balrampur News: कश्मीर व एमपी के विशेषज्ञ चिकित्सक जांचेंगे मरीजों की सेहत

Wed, 18 Nov 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Specialist doctors from Kashmir and MP will examine the patients' health
बलरामपुर। गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के सातवें चरण के तहत जिले के चार ब्लॉकों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके तहत 22 व 23 नवंबर को करीब 70 गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और लखनऊ के विशेषज्ञ चिकित्सकों की 35 टीमें मरीजों का उपचार करेंगी। साथ ही गंभीर मरीजों को चिह्नित कर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन


जिले में हर साल गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं। इस वर्ष भी 22, 23 और 24 नवंबर को हरैया सतघरवा, पचपेड़वा, तुलसीपुर और गैसड़ी ब्लॉक के गांवों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमें पहुंचेंगी। स्वास्थ्य शिविरों में लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के अलावा मध्य प्रदेश और कश्मीर के चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल होंगे।
विज्ञापन


गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के सचिव डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि 22 और 23 नवंबर को गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। वहीं, 24 नवंबर को देवीपाटन मंदिर परिसर में मेगा शिविर का आयोजन होगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच और उपचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक कर तैयारियों की हुई समीक्षा

गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सेवा यात्रा के जिलाध्यक्ष डॉ. शरद सिंह और जिला सचिव डॉ. विकल्प मिश्र ने स्वास्थ्य शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की।


डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि सेवा यात्रा के तहत वंचित परिवारों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। बैठक में उमाकांत बॉबी पांडेय, जितेंद्र, शिवम, अवधेश, विजय, विभाग प्रचारक प्रवीण और जिला प्रचारक जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed