फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Special school for disabled children to be started

Balrampur News: दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष विद्यालय की होगी शुरुआत

Thu, 18 Sep 2025 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Special school for disabled children to be started
बलरामपुर। प्रदेश सरकार की पहल पर दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष विद्यालय की स्थापना की जा रही है। नगर के मोहल्ला खलवा में स्थित विद्यालय में 10 से 12 किलोमीटर परिधि के दिव्यांग बच्चों को निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण, स्पीच एवं फिजियोथेरेपी, कला-संगीत थेरेपी, मिड डे मील, वाहन सुविधा व शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने बृहस्पतिवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश रस्तोगी व विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक की। सीडीओ ने कहा कि वार्ड सदस्यों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से दिव्यांग बच्चों की सूची तैयार कराई जाए।
विज्ञापन

तीन से सात वर्ष के जिन बच्चों का दिव्यांगता का परीक्षण हो चुका है, उनकी सूची शीघ्र जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि जिन बच्चों के आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र नहीं बने हैं, उनके दस्तावेज सीएससी या डाकघर के माध्यम से तैयार कराए जाएं, ताकि दिव्यांग बच्चों को सभी निशुल्क सेवाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed