फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SP protests against the government's anti-people policies

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन

Mon, 14 Sep 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
SP protests against the government's anti-people policies
बलरामपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों की बदहाली, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव, पूर्व विधायक मशहूद खां, पूर्व विधायक जगराम पासवान, पूर्व विधायक अनवर महमूद व जिलाध्यक्ष रामनिवास मौर्य के नेतृत्व में सपा युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, छात्र सभा आदि फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान बदहाल हैं। महंगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रोजगार समाप्त होने से बेरोजगारी बढ़ी है। सत्ता के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी हर स्तर पर संघर्ष के लिए बिगुल बजा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान समाजवादी पार्टी तथा फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर युवजन सभा जिलाध्यक्ष राकेश यादव, इकबाल जावेद, शानू खान, शफीउल्लाह खां, नरसिंह पाल यादव, अंकित सूर्यवंशी, दिनेश प्रताप सिंह, मनीष सिंह, अमरेंद्र कुमार, संजय यादव व विजय कुमार मौर्य सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
जेल में बंद पूर्व विधायक को भूल गए सपाई
जेल में बंद पूर्व विधायक व सपा नेता आरिफ अनवर हाशमी की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन के लिए बीते दिनों समाजवादी पार्टी ने बैठक की थी। बैठक में पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के मुद्दे पर सदन तक आंदोलन करने की बड़ी-बड़ी बाते कहीं गई थी।

आज जब समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया तो पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया। यही नहीं पार्टी ने प्रदर्शन के लिए जो बैनर व पोस्टर बनवाया उसमें न तो पूर्व विधायक की फोटो थी और न उनका नाम ही लिखवाया गया। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं के संबोधन में भी पूर्व विधायक का नाम सुनने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed