{"_id":"68b485f81dc114dbda07271d","slug":"somewhere-the-committee-is-closed-somewhere-the-secretary-is-absent-and-somewhere-there-is-no-fertilizer-balrampur-news-c-99-1-brp1010-132456-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कहीं समिति बंद, कहीं सचिव नदारद तो कहीं खाद ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कहीं समिति बंद, कहीं सचिव नदारद तो कहीं खाद ही नहीं
विज्ञापन
बलरामपुर के सहकारी समिति मथुरा बाजार पर जुटी किसानों की भीड़ ।-संवाद
बलरामपुर। साधन सहकारी समितियों की लापरवाही से किसान परेशान हैं। कहीं समितियां बंद हैं, कहीं सचिव मौजूद नहीं हैं। कहीं खाद ही उपलब्ध नहीं है। मजबूर होकर किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है।
जरवा ब्लॉक क्षेत्र के सोनगढ़ा में सहकारी समिति रविवार को बंद रही। ग्राम प्रधान विश्राम थारू ने समिति के अध्यक्ष, सचिव व अन्य सदस्यों के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अब तक हुए वितरण और चयन प्रक्रिया की जानकारी मांगी है। ललिया थाना क्षेत्र की मथुरा बाजार सहकारी समिति में सचिव की अनुपस्थिति के कारण किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। सचिव रामकबीर यादव ने बताया कि वह सिंहपुर में खाद वितरण कर रहे हैं, कल मथुरा में किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
हरैया सतघरवा के कोहड़ौरा समिति में खाद उपलब्ध न होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय किसानों विनय कुमार, हृदयराम, राघवेंद्र मणि, अमिरका प्रसाद, राम सुमिरन व केशव राम ने बताया कि उन्हें मजबूरी में चौधरीडीह, मणिपुर, बरदौलिया और हरैया बाजार में प्राइवेट विक्रेताओं से 500 से 600 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से यूरिया खरीदनी पड़ती है। किसानों का आरोप है कि कृषि विभाग के अधिकारी सब जानते हुए भी कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र खरवार ने बताया कि रविवार था इसलिए कुछ जगह वितरण में परेशानी हुई है। सोमवार से सुचारु रूप से खाद वितरण कराया जाएगा।