{"_id":"6249e0c09f7ca921ee0e7808","slug":"solar-balrampur-news-lko624447364","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर प्लांट से चमकेगा जंगल से सटा धर्मपुर गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर प्लांट से चमकेगा जंगल से सटा धर्मपुर गांव
विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर के धर्मपुर में फीता काटकर सोलर प्लांट का लोकार्पण करते कमांडेंट व अन्य।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया सतघरवा(बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के जंगल से सटे ग्राम पंचायत धर्मपुर में सोलर प्लांट का लोकार्पण रविवार को एसएसबी नौ वाहिनी के कमांडेंट ने किया है। इस सोलर प्लांट से जंगल क्षेत्र में बसे गांवों को रोशन किया जाएगा। ऐसे में जंगल से सटे गांव के लोगों को अब जंगली जानवरों का खतरा काफी कम हो जाएगा।
सोलर प्लांट का लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि एसएसबी के कमांडेंट उपेंद्र रावत ने कहा कि सामाजिक जनकल्याण कार्यक्रम के तहत सौर ऊर्जा प्लांट लगवाया गया है। इससे जंगल क्षेत्र के कई गांवों को रोशन किया जा सकेगा। एसएसबी का मुख्य उद्देश्य सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना है। 1963 से एसएसबी द्वारा ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्य किए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान रंजना मिश्रा ने एसएसबी की सराहना की।
कहा कि अब जंगल क्षेत्र से सटे गांवों के लोग रात ढिबरी के बजाए सोलर लाइट में गुजारेंगे। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि आलोक कुमार मिश्र, ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता, अमर नारायण मिश्र, उमानाथ मिश्र, अजय पाठक, सत्यदेव यादव, रवींद्र मोदनवाल, दिनेश यादव, नीरज सिंह, राजकुमार, वसीम आदि मौजूद रहे।