फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Soil compacting work started for ring road construction

Balrampur News: रिंगरोड निर्माण के लिए मिट्टी पटाई का कार्य शुरू

Sat, 09 Mar 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 09 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Soil compacting work started for ring road construction
बलरामपुर। शहर के बाहरी इलाके को जोड़ने के लिए बनने वाली रिंगरोड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएम के निर्देश पर प्रस्तावित रोड स्थल को समतल कराने के लिए मिट्टी पटाई का कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में गोंडा मार्ग पर दुल्हिनपुर जंगल से बहराइच रोड पार कर बिजलीपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने तक आधी रिंग रोड के निर्माण की तैयारी है। यह रिंग रोड सदर विकास खंड के 16 गांवों को जोड़ेगा। इसके लिए 95 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की गई है। नगर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए 516 करोड़ में टू-लेन रिंग रोड बनेगा। दुल्हिनपुर से बिजलीपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने तक 21 किमी लंबे व 45 मीटर चौड़े रिंग रोड का निर्माण 171 करोड़ में कराया जाएगा। इसके लिए 16 गांवों में जमीन अधिग्रहण व एक फ्लाईओवर के निर्माण में 275 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed