{"_id":"62c5d1f8a3e71116a90b84e7","slug":"social-media-balrampur-news-lko6384503107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर न डालें भड़काऊ पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर न डालें भड़काऊ पोस्ट
विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के नगर कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में मौजूद लोग।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करें और युवाओं को भी ऐसा न करने के लिए समझाएं। अराजक तत्वों के कारण समाज का माहौल खराब हो सकता है। अराजक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपसी सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाएं। ये बातें मंगलवार शाम नगर कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सीओ सिटी वरुण मिश्र ने कहीं।
उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को बकरीद है। त्योहार को आपसी सौहार्द्र के साथ मिल-जुलकर मनाने से उसकी खुशी और भी दोगुनी हो जाती है। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे दूसरों की भावना को ठेस पहुंचे। नगर कोतवाल संजय दूबे ने कहा कि किसी भी विषम परिस्थितियों में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
युवाओं को सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी न करने के लिए समझाएं। यदि कोई समाज में अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, शफीक अहमद, संजय शर्मा, राजू गुप्ता, संजय मोदी, तारिक पठान आदि मौजूद रहे। (संवाद)