फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Smart class rooms will be prepared in 100 schools with Rs 3 crore

Balrampur News: 100 विद्यालयों में तीन करोड़ से तैयार होंगे स्मार्ट क्लास रूम

Wed, 20 Aug 2025 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Smart class rooms will be prepared in 100 schools with Rs 3 crore
बलरामपुर। जिले के 100 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सामुदायिक सहभागिता (सीएसआर) फंड से विद्यालयों की सूरत बदलने की तैयारी की जा रही है। इरेडा संस्था की मदद से इन सभी विद्यालयों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से पढ़ाने करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


स्मार्ट क्लास रूम में विद्यार्थियों की अध्ययन सामग्री कंप्यूटर में सेव रहेगी। कोर्स भी कंप्यूटर में लोड रहेगा। विद्यार्थियों की समय-समय पर ऑनलाइन परीक्षा भी ली जाएगी। स्कूलों में कंप्यूटर, लैपटॉप व प्रोजेक्टर जैसे उपकरणों से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को विद्यालयों में कंप्यूटर प्रदान किए जाएंगे। इससे उनकी पढ़ाई का स्तर भी ऊंचा होगा।
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास में पारंपरिक कक्षा की तुलना में अधिक इंटरैक्टिव और आकर्षक शिक्षण अनुभव मिलता है। इसमें डिजिटल तकनीक जैसे कि कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड और मल्टीमीडिया सामग्री का उपयोग किया जाता है। ऐसी कक्षाओं में छात्रों को आकर्षित करने व उन्हें व्यस्त रखने के लिए वीडियो और ऑडियो जैसी डिजिटल शिक्षण विधियों का उपयोग किया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


361 विद्यालयों में चल रहे स्मार्ट क्लास
जिले में 1803 स्कूलों का संचालन हो रहा है, जिसमें 1164 प्राथमिक, 260 उच्च प्राथमिक व 383 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में दो लाख 19 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। जिले में अब तक 361 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं चल रही हैं। इन विद्यालयों में 40 हजार से अधिक विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास रूम में पढ़ाया जा रहा है। बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए जनपद के सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम से पढ़ाई कराने की तैयारी की जा रही है।

जल्द ही शुरू कराए जाएंगे कार्य



जिले के 100 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम बनाने की तैयारी की जा रही है। सीएसआर फंड से स्मार्ट क्लास रूम बनाने पर धनराशि खर्च की जाएगी। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम बनाने की जिम्मेदारी इरेडा संस्था को दी गई है। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तरीके से पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।

-पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed