फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   slowness in sampling

Balrampur News: जांच केंद्र बदहाल तो कहीं सैंपलिंग में सुस्ती

Tue, 03 Jan 2023 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
slowness in sampling
बलरामपुर। देवीपाटन मंडल के गोंडा व बहराइच जिले में कोरोना का केस मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। जिला व ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में कोरोना जांच के नाम पर कोरम पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व उतरौला सीएचसी में मंगलवार को कोरोना जांच की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। कोविड जांच के लिए बना विशेष कक्ष बदहाल मिला। मॉकड्रिल के दौरान संयुक्त जिला चिकित्सालय में मिली खामियां अब तक दूर नहीं हो सकी हैं। अधिकारी कोरोना वैरियंट से बचाव को लेकर गंभीर नहीं हैं। अस्पतालों की पड़ताल पर प्रस्तुत है रिपोर्ट :
विज्ञापन

सीएचसी उतरौला में पूर्वाह्न 11:10 बजे कोविड जांच की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। मुख्य भवन के गेट पर स्थित कोरोना जांच केंद्र बदहाल मिला। उस पर धूल जमी थी। मरीज लक्ष्मी व फरजाना ने बताया कि इलाज कराने आए हैं, मगर कोरोना की जांच नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मेमोरियल चिकित्सालय में अपराह्न एक बजे कोरोना जांच की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। इलाज कराने आई संतोषी, पप्पू व रामकुमार ने बताया कि पर्चा बनवाकर डॉक्टर से दवा लिखा ली है। किसी ने कोरोना जांच नहीं की। एक कर्मचारी ने बताया कि एक्सरे कराने वाले मरीजों की ही कोराना जांच होती है।
सीएचसी श्रीदत्तगंज में अपराह्न दो बजे सन्नाटा दिखा। पर्चा काउंटर के बगल में कोरोना जांच के लिए एक कर्मचारी बैठा था। चंद मरीजों की कोराना जांच हो रही थी। सीएचसी अधीक्षक विकल्प मिश्र ने बताया कि 70 मरीजों की ओपीडी में 25 की कोरोना जांच कराई गई है।
27 दिसंबर को शासन के निर्देश पर संयुक्त जिला चिकित्सालय में कोरोना से निपटने की तैयारियों की मॉकड्रिल कराई गई थी। इस दौरान अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट व वेंटिलेटर को संचालित करने के लिए कर्मचारी न होने की बात सामने आई थी। दोनों पदों पर अब तक कोई तैनाती नहीं हुई है। सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार ने शासन को पत्र भेजने की बात कही है।
कोरोना के नए वैरियंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक दवाओं की डिमांड मेडिकल कॉरपोरेशन को भेजी थी। कर्मचारियों के अनुसार कॉरपोरेशन से अब तक सभी दवाओं की आपूर्ति नहीं की गई है। अधिकारी दवाओं का इंतजार कर रहे हैं। आपूर्ति होने पर दवाएं अस्पतालों में भेजी जाएंगी।

सीएमओ डॉ सुशील कुमार ने बताया कि तीनों जिला अस्पताल व नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले सभी मरीजों की सैंपलिंग कराने का निर्देश दिया गया है। मंगलवार को कुल 625 लोगों की कोरोना जांच की गई। कोरोना जांच में लापरवाही बरतने वाले अधीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed