फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Six villages elected a new Mukhiya

Balrampur News: छह गांवाें ने चुना नया मुखिया

Sat, 04 Mar 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 04 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Six villages elected a new Mukhiya
बलरामपुर। जिले की छह ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना शनिवार को कड़ी चौकसी के बीच कराई गई। शाम को जारी परिणाम के मुताबिक दो प्रत्याशियों को एक भी वोट नहीं मिला।
विज्ञापन

उतरौला की चीती ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार को ब्लॉक सभागार में कराई गई। इसमें जहांआरा बानो उर्फ नाजिया ने 381 ने मत पाकर जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर रहे वसीम कुरैशी को 325 वोट मिले। सादुल्लाहनगर में रेहरा बाजार विकासखंड की विशम्भरपुर ग्राम पंचायत के उपचुनाव की मतगणना कराई गई। इसमें नीलम वर्मा ने 410 वोट पाकर जीत हासिल की। उपविजेता अकबाल हसन को 319, रामधीरज को 131, पारसराम को 121 व अजय कुमार को 39 वोट मिले। गैसड़ी के चौकिया में रामरती ने 755 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामकली को 55 मत से हराया। यहां दो अन्य उम्मीदवार बड़की व सोना को एक भी वोट नहीं मिला। रामरती के ग्राम प्रधान चुने जाने पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन, मुन्नू यादव, चिनकू, राजेश कुमार, धीरज, राजकुमार ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक की महादेव मिश्र ग्राम पंचायत में हुए उपचुनाव में फूलमती ने 947 ने मत पाकर जीत हासिल की। सबा परवीन को 772 मत, अनारकली 466, गुलनाज बानो को 23, शाहनाज बानो को 18 व चंदा देवी को छह मत प्राप्त हुए। पचपेड़वा ब्लॉक में हुई मतगणना में सकरीकुइयां के उपचुनाव का परिणाम घोषित किया गया। इसमें जन्नतुननिशा ने 404 मत पाकर जीत हासिल की। आरओ डॉ. राकेश दुबे ने बताया कि मतगणना में सरवर जहां को 359, प्रमिला को 235 व पुष्पा देवी को 24 मत मिले। 19 मत अवैध घोषित किये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज तराई की सुदर्शनजोत ग्राम पंचायत के उपचुनाव में अर्चना ने 662 मत पाकर जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर रहे सुखीराम को 338 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी रमेश कुमार व वीरेंद्र सिंह ने विजेता को जीत का प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed