{"_id":"5f7609c38ebc3e9bfa0ccab5","slug":"six-positive-including-health-worker-in-balrampur-balrampur-news-lko5430286120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक स्वास्थ्य कर्मी सहित छह मिले कोरोना पॉजिटिव.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक स्वास्थ्य कर्मी सहित छह मिले कोरोना पॉजिटिव.
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार की रात व गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक स्वास्थ्य कर्मी सहित छह लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात व गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में छह लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सीएचसी शिवपुरा का एक स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। इसके अतिरिक्त बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम छोटा धुसाह में तीन तथा बलरामपुर नगर के मोहल्ला तुलसी पार्क में एक व्यक्ति सहित जिले में छह लोग पॉजिटिव मिले है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
इन लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिला सूचना कार्यालय से यह भी बताया गया है कि गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर भर्ती तीन कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ हुए इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुुए घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1555 हो गई है। 1377 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 155 है।
विज्ञापन
गैसड़ी विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव
बलरामपुर जनपद के गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। गैसड़ी विधायक ने सोशल मीडिया फेसबुक पर जानकारी देते हुए बताया है कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने दिल्ली में कोविड 19 की जांच कराई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर स्वयं को आवास पर क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पिछले पांच-छह दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वह अपनी जांच करा लें।