{"_id":"667b12eb09199ce2d006cc54","slug":"sit-will-arrive-today-to-investigate-the-self-immolation-case-of-dalit-balrampur-news-c-99-1-brp1002-111114-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दलित के आत्मदाह मामले की जांच करने आज पहुंचेगी एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दलित के आत्मदाह मामले की जांच करने आज पहुंचेगी एसआईटी
Wed, 26 Jun 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग में दलित युवक के आत्मदाह मामले में एसआईटी जांच शुरू हो गई है। बुधवार को एसआईटी के जिले में आने की सूचना पर अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।
24 अक्तूबर 2023 को राम बुझारत ने भूमि विवाद के मामले को लेकर फेसबुक पर लाइव होकर आत्मदाह कर लिया था। केजीएमयू लखनऊ में उपचार के दौरान 30 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई थी। मामले में गैड़ास बुजुर्ग थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। राम बुझारत की पत्नी कुसुमा ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर उच्च न्यायालय के आदेश पर मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी के बुधवार को जिले में आने की सूचना है।
एसपी केशव कुमार का कहना है कि एसआईटी का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। निष्पक्ष विवेचना के लिए ही पूर्व में विवेचना दूसरे जनपद भेजी गई थी। जनपदीय पुलिस निष्पक्ष रूप से कार्य करने को प्रतिबद्ध है। (संवाद)