फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sisters wish long life by tying a rakshasutra to their brother

भाई को रक्षासूत्र बांधकर बहनों ने की दीर्घायु की कामना

Mon, 23 Aug 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sisters wish long life by tying a rakshasutra to their brother
बलरामपुर में रक्षाबंधन के अवसर पर भाई के हाथ पर रक्षासूत्र बांधती बहनें।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार रविवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। बहनों ने भाइयों के माथे पर टीका करके उन्हें मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंटकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही रक्षाबंधन की धूम हर तरफ दिखाई देने लगी। बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। रंग बिरंगे एवं रेशमी धागों को बांधकर बहनों ने भाईयों के माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाई। रक्षासूत्र बांधकर बहनों ने भाईयों की लंबी आयु की प्रार्थना की। रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राह्मण एवं पुराहितों ने भी अपने यजमानों को रक्षा सूत्र बांधकर मंगल कामना की। एकल विद्यालय अभियान की आचार्यों ने पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। एकल विद्यालय की आचार्य बहनों ने नगर कोतवाली, देहात कोतवाली, थाना पचपेड़वा, गैसड़ी कोतवाली व श्रीदत्तगंज पुलिस चौकी में पहुंचकर सभी पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवसर पर सीओ वरूण मिश्रा, एकल विद्यालय युवा समिति के अध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता, महिला समिति की जिलाध्यक्ष आद्या सिंह पिंकी, डॉ. पम्मी पांडेय, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी व कंचन मिश्रा आदि मौजूद रही। रक्षा बंधन की रौनक उतरौला, तुलसीपुर, पचपेड़वा, गैंसड़ी, सादुल्लाह नगर, रेहरा बाजार, गैंड़ास बुजुर्ग, श्री दत्तगंज, गौरा चौराहा, मथुरा बाजार, ललिया, हरैय्या बाजार, शिवपुरा एवं महराजगंज तराई आदि में खूब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed