फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sir! Husband eloped from home, now wants to do second marriage

Balrampur News: साहब! पति ने घर से भगा दिया, अब करना चाहता है दूसरी शादी

Sat, 17 Jun 2023 07:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 17 Jun 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Sir! Husband eloped from home, now wants to do second marriage
बलरामपुर के सदर तहसील सभागार में फरियाद सुनते मंडलायुक्त एवं डीआईजी।-संवाद
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर/उतरौला (बलरामपुर)। साहब! हमारी शादी को 12 वर्ष हो गए हैं। चार माह पहले पति ने घर से निकाल दिया। मायके में रहकर किसी तरह गुजर बसर कर रही हूं। मुझे छोड़कर मेरा पति दूसरी शादी करना चाह रहा है। हमें न्याय दिलाइए। यह फरियाद शनिवार को तुलसीपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पिपरहवा विशुनपुर निवासिनी आलिया ने लगाई। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम अरविंद कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों से दोनों पक्षों को बुलाकर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही।
तुलसीपुर में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में भगवानपुर निवासिनी किताबुनिशा ने डीएम से गुहार लगाई कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी सूची में उसका नाम तो है लेकिन अभी तक आवास का पैसा नहीं मिला है, जबकि अन्य लोगों का आवास बन चुका है। ओड़ाझार निवासिनी शांति देवी ने विधवा पेंशन दिलाए जाने की गुहार लगाई। तुलसीपुर के नई बाजार निवासी विद्या सागर मिश्र ने चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की। डीएम ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुना और समयानुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दूबे, सीओ राघवेंद्र सिंह, तहसीलदार परमेश कुमार, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक, डीआईओएस गोविंद राम, बीएसए कल्पना देवी व डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उतरौला तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गैड़ास बुजुर्ग निवासी माता प्रसाद व अरूण कुमार ने शिकायत किया कि मछली पालन के लिए तहसील स्तर पर नीलामी के दौरान तालाब लिया था। इटई रामपुर गांव के कुछ लोग शौचालय व नाली का गंदा पानी तालाब में गिराने की शिकायत की। लिल्लाही व फकीरी लाल ने क्रमश: चकमार्ग व आबादी की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम स्वप्निल यादव ने संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान शीघ्र कराए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीओ उदयराज सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण
आयुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्र एवं डीआईजी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सदर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से मामलों का निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि विद्युत व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किया जाए। बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाए। इस अवसर पर एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, तहसीलदार रामाश्रय, नायब तहसीलदार डॉ. अनुपम शुक्ला, सीओ दरवेश कुमार व सीओ राधारमण सिंह आदि मौजूद रहे।



174 में से मात्र 11 प्रार्थना पत्रों का हुआ मौके पर निस्तारण
शनिवार को जिले के तीनों तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 174 प्रार्थना पत्र आए जिनमें से मौके पर मात्र 11 प्रार्थना पत्रों का ही मौके पर निस्तारण कराया जा सका। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 51 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से मौके पर 3 का निस्तारण किया गया। इसी तरह तुलसीपुर में 76 प्रार्थना पत्रों में से 7 तथा उतरौला में 47 प्रार्थना पत्रों में से मात्र एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed