{"_id":"69162bc783bee52b0f0dd101","slug":"sir-campaign-gains-momentum-forms-to-reach-all-households-by-15th-balrampur-news-c-99-1-brp1010-136928-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एसआईआर अभियान में तेजी, 15 तक सभी घरों में पहुंचेगा प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एसआईआर अभियान में तेजी, 15 तक सभी घरों में पहुंचेगा प्रपत्र
Fri, 14 Nov 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत मतदाता पहचान पत्र संशोधन का काम शुरू हो गया है। तहसील से जुड़े दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 827 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) डोर-टू-डोर जाकर मतदाता प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। 15 नवंबर तक सभी घरों में प्रपत्र पहुंचा दिए जाएंगे।
तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में ईआरओ एवं पंजीकरण अधिकारी अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में ईआरओ उपजिलाधिकारी तुलसीपुर राकेश कुमार जयंत के नेतृत्व में अभियान चल रहा है। तुलसीपुर विधानसभा में 414 एवं गैसड़ी विधानसभा में 413 मतदान स्थल हैं। तुलसीपुर में 29 बीएलओ सक्रिय हैं। उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत ने बताया कि 15 नवंबर तक सभी घरों में प्रपत्र पहुंचा दिए जाएंगे।
इसके लिए सहायक पंजीकरण अधिकारी, बीडीओ, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं नायब तहसीलदारों को भी क्षेत्र में सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने अपील की है कि प्रपत्र में सही जानकारी ही भरें। यदि किसी प्रकार की जानकारी स्पष्ट न हो तो संबंधित बीएलओ या अभियान में लगे अधिकारियों से संपर्क करें। तुलसीपुर क्षेत्र में बुद्धि सागर मिश्रा, विनय कुमार गुप्ता, राकेश कुमार, सुशील गिरी, विनय कुमार, अनवारुल आदि ने घर-घर जाकर प्रपत्र वितरित किए।