फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Silence on investigation of pharmacists in 599 medical stores

Balrampur News: 599 मेडिकल स्टोरों में फार्मासिस्ट की पड़ताल पर चुप्पी

Tue, 11 Feb 2025 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Silence on investigation of pharmacists in 599 medical stores
बलरामपुर। जिले में फुटकर लाइसेंसी मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट की पड़ताल नहीं हो सकी है। 599 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस इस शर्त पर दिए गए हैं कि दवाओं का वितरण फार्मासिस्ट ही कर सकेंगे। सितंबर 2024 में आयुक्त ने बिना फार्मासिस्ट के संचालित मेडिकल स्टोर की रिपोर्ट भी मांगी थी। इसके बाद से विभाग चुप्पी साधे है, एक भी मेडिकल स्टोर की पड़ताल नहीं हो सकी है। हालांकि 479 थोक विक्रेताओं पर यह शर्त लागू नहीं है।
विज्ञापन

अपर निदेशक के स्तर से भेजी गई रिपोर्ट में 599 मेडिकल स्टोरों में फार्मासिस्ट होने की रिपोर्ट दे दी गई थी, लेकिन इसमें यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन फार्मासिस्ट किस मेडिकल स्टोर पर तैनात है। वहीं सोमवार को जिलाधिकारी ने जांच कराई तो हंगामा खड़ा हो गया। मेडिकल स्टोर संचालकों ने शटर गिराकर हड़ताल की चेतावनी दी। देर रात में डीएम से वार्ता के बाद हड़ताल खत्म हुई। डीएम ने हर तीसरे दिन बिक्री की सूचना देने की बात कही है।
विज्ञापन

उधर, आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा से मेडिकल स्टोरों के बारे में फिर से सूचना मांगी है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के रीजनल सचिव अजय श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी से वार्ता के बाद हड़ताल वापस ली गई है। प्रत्येक मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed