{"_id":"5fe4aee78ebc3e435813cced","slug":"si-suspended-due-to-negligence-of-duty-balrampur-news-lko5565463158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी सस्पेंड
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण के दौरान कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाए जाने पर पीपल तिराहा चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है।
नगर कोतवाल के खिलाफ रपट लिखी गई है तथा आरक्षी को लाइन हाजिर किया गया है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के निरीक्षण में एसपी को ऑल इज वेल मिला है।
पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बुधवार की रात कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण किया। कोतवाली नगर क्षेत्र के संतोषी मां तिराहा, पीपल तिराहा, मेवालाल चौकी, भगवतीगंज चौराहा तथा न्यायालय सुरक्षा में लगाई गई ड्यूटियों की जांच की गई।
एसपी ने बताया कि जांच के दौरान कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मानवेंद्र पाठक के खिलाफ रपट लिखी गई है। आरक्षी उमेश यादव को लाइन हाजिर किया गया है।
पीपल तिराहा पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश सिंह को सस्पेंड किया गया है। इसके बाद एसपी ने कोतवाली उतरौला का औचक निरीक्षण किया। ड्यूटी रजिस्टर चेक करने के बाद एसपी ने ड्यूटी प्वाइंट आसाम चौराहा, फक्कड़ दास चौराहा व उतरौला नगर क्षेत्र में लगाई गई ड्यूटियों की जांच की।
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से पुलिसिंग के बारे में पूछताछ भी की गई। चेकिंग के दौरान उतरौला कोतवाली क्षेत्र के सभी प्वाइंट पर ड्यूटी में लगे कर्मचारी सतर्कतापूर्वक कर्तव्य का निर्वहन करते पाए गए। निरीक्षण के दौरान एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा भी मौजूद रहे।