फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   shobhaayaatra,ramnavami

श्रीराम की पूजा अर्चना कर निकाली शोभा यात्रा

Sun, 10 Apr 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
shobhaayaatra,ramnavami
फोटो-14-गोंडा के स्वामी नारायण छपिया मंदिर में लगाया गया छप्पन भोग। -संवाद - फोटो : GONDA
बलरामपुर। भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौसल्या हितकारी, हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप विचारी की धुन के साथ रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव रविवार को मनाया गया। भगवान श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। राम नवमी पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पूजा-अर्चना के साथ-साथ नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

राम नवमी पर मंगलवार को स्थानीय हनुमानगढ़ी मंदिर में भगवान श्री राम की स्तुति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर के उत्तराधिकारी महंथ महेंद्र दास जी महाराज व सदर विधायक पल्टूराम ने भगवान श्रीराम की आरती कर जन्मोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर में यज्ञ-हवन कर मां जगदंबा की प्रतिमूर्ति कन्याओं का पद प्रछालन भी किया गया। यज्ञ हवन के बाद मंदिर के पुजारी ने श्रद्घालुओ को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर गोमती प्रसाद त्रिपाठी, अशोक पांडेय, सौरभ त्रिपाठी, पवन शुक्ला, डब्बू मिश्रा व पंकज गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। राम नवमी के अवसर पर सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा भी निकाली गई। इसमें भगवान श्री राम व लक्ष्मण की झांकी के साथ सत्य सांई बाबा की भव्य पालकी भी शामिल रही।
विज्ञापन

शोभा यात्रा पंचमुखी शिव साईंनाथ मंदिर सराय फाटक से निकलकर पुरानी चौक, बड़े पुल, सिटी पैलेस, मेजर चौराहा, अंबेडकर तिराहा एवं वीर विनय चौराहा होते हुए पुन: सांई मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, संजय शर्मा, अजय सिंह पिंकू, सभासद पंकज गुप्ता, कृष्ण कुमार तिवारी, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, राकेश शर्मा, राज कुमार गुप्ता, विजय मौर्य व सूरज तिवारी आदि मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने जुलूस मार्ग पर स्टाल लगाकर श्रद्घालुओं को मिष्ठान व जलपान कराया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल के पुत्र इकबाल जावेद व समर जावेद ने अपने सहयोगी अंशु, वसीम, पिंकू व अशर्फी के साथ तिकोनिया पार्क के पास श्रद्धालुओं को मिष्ठान व जलपान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed