फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Shivangi of Nandini Nagar defeated Roshni of Rajasthan

Balrampur News: नंदनी नगर की शिवांगी ने राजस्थान की रोशनी को दी पटखनी

Mon, 30 Dec 2024 08:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
Shivangi of Nandini Nagar defeated Roshni of Rajasthan
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के सरायखास गांव में दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ सोमवार को हुआ। दंगल में पुरुष व महिला पहलवानों ने दमखम दिखाया। नंदनी नगर की शिवांगी पहलवान ने धाक दांव से राजस्थान की रोशनी पहलवान को पटखनी दी।
विज्ञापन

दंगल का उद्घाटन गोंडा सांसद के प्रतिनिधि यूपी सिंह ने फीता काटकर किया। आयोजक ग्राम प्रधान गंगाराम वर्मा व चंद्रहास सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। दंगल का पहला मुकाबला नेपाल के लकी पहलवान व हरियाणा के मुन्ना टायगर के बीच हुआ। निकाल दांव से लकी पहलवान ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला मेरठ के अंकित पहलवान व राजस्थान के कलुआ पहलवान के बीच हुआ। अंकित पहलवान ने चरखी दांव से कलुआ पहलवान को पटखनी दी। तीसरे मुकाबले में हनुमानगढ़ी अयोध्या के बाबा लाडी पहलवान ने धोबी पछाड़ दांव से चंडीगढ़ के सोनू पहलवान को हराया। चौथे मुकाबले में कलियर के मोहम्मद जव्वार पहलवान ने कलजर दांव से राजस्थान के शमशेर पहलवान को पटखनी दी। पांचवा मुकाबला मेरठ के कल्लू पहलवान और दिल्ली के प्रवीन पहलवान के बीच बराबरी पर छूटा। इस अवसर पर सुरेंद्र उपाध्याय, राजू उपाध्याय व अल्ताफ मलिक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed