फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Shaping the early years of children through the Buniyaad project

Balrampur News: बुनियाद परियोजना से संवारे जा रहे बच्चों के शुरुआती साल

Fri, 24 Jul 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shaping the early years of children through the Buniyaad project
बलरामपुर। विकास भवन स्थित डीपीआरसी में पानी संस्थान से संचालित बुनियाद परियोजना की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्रोग्राम डायरेक्टर सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि 436 आंगनवाड़ी केंद्रों और 60 प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तिकार अहमद ने किया। बताया कि जिले के तुलसीपुर, गैसड़ी और रेहरा बाजार विकासखंडों में बुनियाद परियोजना संचालित की जा रही है। कार्यशाला में परियोजना की दो वर्षों की उपलब्धियों, चुनौतियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 80 आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जा चुका है। आगामी चरण में शेष 356 आंगनवाड़ी केंद्रों को भी मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और मुख्य सेविकाओं ने परियोजना से जुड़े अनुभव साझा किए और इसके प्रभावों पर चर्चा की। बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. संदीप कुमार, संजय कुमार सिंह, प्रोग्राम प्रबंधक शिवकुमार व राकेश पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed