फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   sexual assault with girls from Nepal in Balrampur

हैवानियत की हदें पार: साइकिल से जा रही थीं नेपाल की छह लड़कियां, दरिंदों ने दो को पेड़ से बांध किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 27 Jun 2022 09:41 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हरैया सतघरवा (बलरामपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 27 Jun 2022 09:41 PM IST
सार

हरैया इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। चारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पीड़ित युवतियों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
sexual assault with girls from Nepal in Balrampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नेपाल के दांग जिले से सामान खरीदने मणिपुर साप्ताहिक बाजार आ रहीं छह युवतियों से चार युवकों ने छेड़खानी की। इसके बाद सभी को पेड़ से बांध दिया गया और दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। डरी-सहमी युवतियों ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी और दांग के खंगरा नाका थाने में शिकायत की। इस पर नेपाल की पुलिस पीड़ित युवतियों को लेकर हरैया सतघरवा थाने पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अन्य थानों की पुलिस व एसओजी की मदद से सोमवार को चारों आरोपियों को दबोच कर जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगाया जाएगा। इनके खिलाफ गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

नेपाल के दांग जिले के खंगरा नाका थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने रविवार रात हरैया सतघरवा थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी पांच सहेलियों के साथ साइकिल से हरैया क्षेत्र के मणिपुर साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में महादेव बांकी जंगल के पास पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। बाद में इन लोगों ने सभी युवतियों को पेड़ सं बांध दिया और दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों के चंगुल से छूटकर सभी युवतियां अपने घर पहुंचीं और मामले की जानकारी परिजनों को दी।


 
विज्ञापन

घरवाले युवतियों को लेकर जिला दांग के थाना खंगरा नाका पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेपाल पुलिस तुरंत पीड़ित युवतियों व उनके घरवालों संग थाना हरैया सतघरवा पहुंची। जहां पीड़िता की तहरीर पर हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के ग्राम जयरामपुर खादर निवासी रामचंद्र, राजेंद्र, राकेश व पिंटू के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed