{"_id":"61759c9b3c3e1b75e37ccb95","slug":"sewer-line-will-be-laid-in-the-city-at-a-cost-of-123-crores-balrampur-news-lko6015539133","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकली प्लान की खबर.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकली प्लान की खबर.
विज्ञापन
बलरामपुर। आजादी के सात दशक बाद शहर में सीवर लाइन के निर्माण का काम कार्यदायी संस्था ने शुरु कर दिया है। सरकार ने 123 करोड़ की लागत से बनने वाली सीवर लाइन के लिए 61.88 करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी है।
यह स्वीकृति प्रधानमंत्री जनकल्याण मिशन के तहत दी गई है। इस प्रोजेक्ट के बनने से न केवल शहर को गंदे पानी व जलभराव से निजात मिलेगी बल्कि ठोस कचरे से जैविक खाद भी तैयार की जाएगी।
कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के नलकूप विंग ने आनंदबाग के पास सीवर लाइन निर्माण का काम शुरू कर दिया है। विशुनापुर तथा कालीथान के पास सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनने के बाद 100 किमी के दायरे में पाईप लाइन तैयार की जाएगी। पहले चरण में 29 किमी पाईप लाइन तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
नगर पालिका के नालों तथा नालियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। यही कारण है कि वर्तमान समय में बारिश होने पर शहर के लगभग सभी वार्डों के लोग जलभराव की समस्या से जूझते हैं। नालियां चोक होने के कारण कई जगह गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। मोहल्ला गोविंदबाग, चिकनी, सिविल लाइन, पहलवारा, तुलसीपार्क, नई बस्ती, गदुरहवा, नौशहरा आदि मोहल्लों में यह समस्या बढ़ती जा रही है।
-सीवर लाईन से शहर के सभी मकानों को जोड़ा जाएगा। सीवर लाइन से निकलने वाले गंदे पानी को विशुनापुर तथा कालीथान के पास 6500 वर्ग मीटर में बनने वाले ट्रीटमेंट प्लांट में शोधित कर इसे कटराशंकर नगर गांव के पास चांदे ताल में छोड़ा जाएगा। यहीं से यह पानी राप्ती नदी में जाकर मिलेगा।