{"_id":"612e5e978ebc3e06046cdf43","slug":"sewer-line-will-be-in-all-25-wards-of-balrampur-city-balrampur-news-lko593475755","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पूजन से सवा अरब की परियोजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पूजन से सवा अरब की परियोजना का शुभारंभ
विज्ञापन
बलरामपुर में सीवर लाइन परियोजना का भूमि पूजन करते सदर विधायक पल्टूराम।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले के नगर क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में सीवर लाइन पड़ेगी। मंगलवार को ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन कर सवा अरब के इस परियोजना का शुभारंभ हुआ। वार्डों में सीवर लाइन पड़ने से नगर के सवा लाख लोगों को जलभराव व गंदगी से निजात मिलेगी। बलरामपुर नगर के लोगों को शौचालयों के टैंक निर्माण की जरुरत नहीं रहेगी।
सदर विधायक पल्टूराम ने सीवर लाइन परियोजना के ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराने के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद जलनिगम दफ्तर में विधायक की अध्यक्षता में बैठक की गई।
बैठक में विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरी उतर रही है। अतिथियों का स्वागत करते हुए एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत बीते वित्तीय वर्ष में एक अरब 23 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से नगर के सभी 25 वार्डों में सीवर लाइन का निर्माण कराने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह की मदद से केंद्र व प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
बताया कि प्रथम फेज में सीवर लाइन ट्रीटमेंट का निर्माण कराने के लिए भूमि मुहैया कराई गई, और पूजन करके निर्माण कार्य का शुभारंभ करा दिया गया है। दूसरे फेज का प्रस्ताव प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम से केंद्र व प्रदेश सरकार को एक अरब 94 करोड़ 14 लाख 54 हजार का प्रस्ताव चालू वित्तीय वर्ष में भेजा जा चुुका है। नगर के सभी 25 वार्डों में सीवर लाइन का निर्माण होने के बाद सवा लाख लोगों को जलभराव व गंदगी से निजात मिलेगी।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने बैठक में कहा कि सीवर लाइन के निर्माण में हर संभव मदद की जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पिंकू, संजय शर्मा व जेई पीयूष कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।