{"_id":"6694063147b5424a6b0a6c72","slug":"seventh-muharram-procession-was-taken-out-balrampur-news-c-99-1-brp1003-111840-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सातवीं मुहर्रम का जुलूस निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सातवीं मुहर्रम का जुलूस निकाला गया
Sun, 14 Jul 2024 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सच्चाई और मानवता की रक्षा में शहीद होने वाले हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत की याद में रविवार को सातवीं मुहर्रम का जुलूस बड़े ही अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस के साथ चल रहे जुल्फिकार में अकीदतमंदों ने मन्नतों के मुताबिक साफा, रुपया व लरी बांधकर अपनी नेक मुरादें मांगी।
नगर के सिटी पैलेस स्थित पन्ना लाल हलवाई सुन्नी इमामबाड़ा से सुबह करीब 10 बजे मोहम्मद साबिर की अगुवाई में जुल्फिकार का जुलूस निकाला गया। इमामबाड़ा से निकलकर जुलूस मोहल्ला भंडार खाना होते हुए बड़ा पुल चौराहे पर पहुंचा। यहां सलामी देने के बाद लोगों ने फातिहा पढ़कर मुल्क में अमन चैन और अपनों की सलामती के लिए दुआ मांगी। यहां से निकलकर जुलूस सराय फाटक, नगर पालिका व मेजर चौराहा होते हुए देर रात इमामबाड़ा पहुंचा। जुलूस मार्ग पर मोहल्ला वासियों की तरफ से स्टॉल लगाकर अकीदतमंदों को जलपान भी कराया गया।