{"_id":"604f9aba8ebc3ed8321abf73","slug":"service-of-contract-worker-accused-of-assault-ends-balrampur-news-lko5697335114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के आरोपी संविदा चालक की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के आरोपी संविदा चालक की सेवा समाप्त
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर डिपो में तैनात संविदा चालक की सेवा विभागीय कर्मी से मारपीट के आरोप में समाप्त कर दी गई है। वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी की जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई एआरएम ने की है।
वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी बलरामपुर डिपो चंद्र प्रकाश मिश्रा ने एआरएम को दी गई रिपोर्ट में कहा है कि गत 14 मार्च की सुबह डिपो में संविदा चालक मोहम्मद इस्लाम द्वितीय ने अपने साथियों के साथ ड्यूटी पर तैनात संविदा चालक मुकेश कुमार मिश्रा के साथ मारपीट की।
मना करने पर इन लोगों ने केन्द्र प्रभारी से भी अभद्रता की। इस दौरान करीब दो घंटे तक बसों का संचालन भी ठप रहा। मुकेश ने मामले की तहरीर भी नगर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए एआरएम विश्राम ने आरोपी संविदा चालक मोहम्मद इस्लाम द्वितीय की जमानत धनराशि जब्त करते हुए संविदा सेवा समाप्ति का आदेश दिया है। वहीं चालक मुकेश कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है। क