फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Senior Professor Ravi Shankar Singh becomes Vice Chancellor of Maa Pateshwari University

Balrampur News: सीनियर प्रोफेसर बने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति रवि शंकर सिंह

Wed, 03 Jun 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 03 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Senior Professor Ravi Shankar Singh becomes Vice Chancellor of Maa Pateshwari University
फोटो 32 कुलपति प्रोफेसर रवि शंकर सिंह
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह को बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल हुई है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने उन्हें वरिष्ठ आचार्य (सीनियर प्रोफेसर) पद पर प्रोन्नत करने की संस्तुति प्रदान की है। इसके साथ ही वह उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में इकलौते ऐसे कुलपति बन गए हैं, जिन्हें सीनियर प्रोफेसर का दर्जा प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन




प्रो. रवि शंकर सिंह वर्ष 2011 से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उनके योगदान के साथ-साथ प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए दिसंबर 2024 में उन्हें बलरामपुर में नवसृजित मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। सीनियर प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति के लिए 18 मई 2026 को गोरखपुर विश्वविद्यालय में साक्षात्कार आयोजित किया गया था। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। प्रो. रवि शंकर सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय गुरु गोरखनाथ और मां पाटेश्वरी के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहने की बात कही। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी व विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed