Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Semester examination forms at Maa Pateshwari University will be accepted until the 18th

Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म 18 तक होंगे जमा

Fri, 13 Nov 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 13 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Semester examination forms at Maa Pateshwari University will be accepted until the 18th
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी 18 नवंबर तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए समर्थ पोर्टल पर 13 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। सभी विद्यार्थियों को 18 नवंबर तक अनिवार्य रूप से परीक्षा फॉर्म भरने के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर से विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए जागरूक करें। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्डकॉपी संबंधित महाविद्यालय में जमा करनी होगी। महाविद्यालयों को सभी विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा होने की पुष्टि करते हुए चालान एवं रसीद की सत्यापित प्रति 21 नवंबर तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा फॉर्म भरने के बाद महाविद्यालय स्तर से पाठ्यक्रम एवं अन्य विवरणों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक जांच लें और उसके बाद ही फॉर्म जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed