फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Security agencies alerted by Nepal's activities, surveillance will increase

Balrampur News: नेपाल की गतिविधियों से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, बढ़ेगी निगरानी

Thu, 28 Aug 2025 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Security agencies alerted by Nepal's activities, surveillance will increase
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एएसपी विशाल पांडेय से वार्ता करते व्यापारी। स्रोत व्यापारी संघ
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा पर संवेदनशीलता को देखते हुए जिले में बुधवार देरशाम 220 वीं सेक्टर स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेपाल-चीन गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने, सीमावर्ती गांवों में निगरानी बढ़ाने और सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर ठोस रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता आयुक्त देवीपाटन शशि भूषण लाल सुशील और उप महानिरीक्षक मुन्ना सिंह (एसएसबी) ने की। इसमें पुलिस, कस्टम, डीआरआई, एनसीबी सहित तमाम सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा और उन पर हुई प्रगति का आकलन किया गया। इसके बाद नेपाल की राजनीतिक स्थिति और चल रहीं गतिविधियों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में खासतौर से बलरामपुर और गोंडा जनपद के उन गांवों का जिक्र किया गया जो सीधे सीमा से सटे हैं। इन गांवों में कई बार तस्करी, अवैध पारगमन और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलती रही है। बैठक में तय हुआ कि एसएसबी और स्थानीय पुलिस संयुक्त गश्त को और तेज करेगी। गांव स्तर पर चौकसी समितियां बनाकर ग्रामीणों को सतर्क किया जाएगा। ड्रोन और आधुनिक तकनीक से निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जाएगा।

मानव तस्करी और कट्टरपंथी गतिविधियों पर रहेगी नजर
मानव तस्करी के हाल के मामलों को गंभीरता से लेते हुए एजेंसियों ने संयुक्त कार्ययोजना बनाई। पुलिस, एसएसबी, कस्टम, एनसीबी और डीआरआई द्वारा पकड़े गए मामलों से प्राप्त सुराग साझा किए गए। वहीं कट्टरपंथी गतिविधियों पर भी खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट किया। स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की उग्र गतिविधि को जड़ से खत्म करने के लिए कड़ी व समयबद्ध कार्रवाई होगी। बैठक में यह तय किया गया कि हर एजेंसी को ठोस जिम्मेदारी दी जाएगी और कार्रवाई समयबद्ध व प्रभावी होगी। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि इस समन्वय बैठक के बाद सीमा पार अपराधों पर नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed