फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Seat to sit, no water to drink, trouble for passengers at railway station

Balrampur News: बैठने को सीट न पीने को पानी, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी

Tue, 11 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 11 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Seat to sit, no water to drink, trouble for passengers at railway station
बलरामपुर के झारखंडी रेलवे स्टेशन पर जमीन पर बैठकर व खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
बलरामपुर। गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी रेल मार्ग पर सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक झारखंडी रेलवे स्टेशन पूरी तरह बदहाली का शिकार है। नगर के बीच स्थित इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए न तो बैठने के लिए पर्याप्त सीट है और न पीने के लिए शुद्घ पेयजल की व्यवस्था।
विज्ञापन

नियमित सफाई न होने के कारण स्टेशन पर चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। अधिकांश ट्रेनों का संचालन रात में होने के कारण बाहर से आने वाले यात्रियों को रात यहीं गुजारनी पड़ती है। स्टेशन पर रुकने वाले यात्रियों के लिए विश्रामालय का निर्माण न होने से वे फर्श पर ही सोने को विवश रहते हैं।
विज्ञापन

स्टेशन पर बना प्रसाधन घर अक्सर बंद रहता है। प्रसाधन घर यदि खुला भी हो तो गंदगी के चलते उसमें जा पाना संभव नहीं है। बरसात होने पर स्टेशन का टीनशेड टपकने लगता है, जिससे यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। कूड़ेदान होने के बावजूद टीन शेड के खंभों के पास कूड़ा फैला रहता है। स्टेशन पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं जिससे सांप-बिच्छू का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक सुविधाएं बदहाल
झारखंडी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेन का इंतजार कर रहे संतोष कुमार, विक्की, विवेक सिन्हा व मोहित आदि ने बताया कि स्टेशन पर बैठने के लिए लगा बेंच टूट गया है। यात्री जमीन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते हैं। शौचालय बदहाल होने के कारण लोग खुले में नित्यकर्म करते हैं। स्टेशन पर लगा अधिकांश हैंडपंप खराब पड़ा है।
यात्री खोल ले गए टोटी, दरवाजा तोड़ा
जागरूकता के अभाव में यात्री अक्सर स्टेशन पर लगी टंकी की टोटी खोल ले जाते हैं। शौचालय का दरवाजा भी स्थानीय लोगों द्वारा ही तोड़ा गया है। प्लेटफार्म पर लगे चार नल से पानी मिलता है। स्टेशन पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को शीघ्र दूर कराया जाएगा।

- संजय कुमार केसरी, वाणिज्य अधीक्षक, झारखंडी रेलवे स्टेशन
50 रुपये में करें बहराइच तक यात्रा
गोरखपुर से बहराइच वाया बलरामपुर ट्रेन का संचालन शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिल गई है। अब यात्री 50 रुपये का टिकट लेकर बहराइच तक का सफर कर सकते हैं। दूसरी ओर बहराइच जाने के लिए यात्रियों को रोडवेज बस पर 91 व टैक्सी पर 100 रुपये किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed